
भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग के आदेशनुसार सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत शासकीय नवीन कन्या उच्च माध्यमिक शाला भिलाई-3 में शनिवार 27 सितंबर को स्वच्छता विषय पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का विषय था “स्वच्छता पर सरकार की जिम्मेदारी बनाम हमारी जिम्मेदारी”।कार्यक्रम में चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें क्रमशः 25, 12, 20 और 06 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री बिजेंद्र सिंह एवं श्री प्रेमलाल साहू, कार्यक्रम संयोजक श्री दिलीप पटेल, मण्डल प्रभारी श्रीमती उपासना साहू, मण्डल अध्यक्ष श्री वरुण यादव, महामंत्री श्यामसुंदर जैसवाल सहित उपाध्यक्ष द्वय श्री रवि नाहर एवं श्री बाल मुकुंद वर्मा उपस्थित रहे।सांसद प्रतिनिधि श्री विपिन चंद्राकर, हुपेंद्र चंद्रा, पार्षद श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर, धनेश्वरी साहू, तोरन सोनी, गीता वर्मा, शुभम चिंचुलकर, संजय पांडे, महेंद्र साहू, हर्षित साहू, दीप पटेल, सम्यक तिवारी एवं शिवा यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती तनुजा दीवान, शिक्षिका श्रीमती सुनीता सेजपाल, श्रीमती दीप्ति पटनायक, श्रीमती खिलेस्वरी देवांगन, श्री देशबन्धु शर्मा, जितेन्द्र एवं गोविन्द ठाकुर सहित छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


