ब्रेकिंग न्यूज़

आत्मनिर्भर भारत संगोष्ठी एवं कार्यशाला कार्यक्रम संपन्न

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी वैशाली नगर मंडल के तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन रविवार को वैशाली नगर विधायक कार्यालय, शांति नगर में दोपहर 12 बजे हुआ। यह कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली नगर विधायक माननीय रिकेश सेन उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष माननीय पुरुषोत्तम देवांगन ने आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर विस्तृत विचार रखे। साथ ही जिला संगठन प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक विजय जायसवाल तथा कार्यक्रम प्रभारी मनोज तिवारी ने भी अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस मौके पर  मंडल अध्यक्ष शशि भगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, महामंत्री मोतीलाल श्रीवास्तव एवं अंकुर शर्मा सहित उपाध्यक्ष संजय साहू, जयती साहू, तस्विंदर, शैलेंद्र सक्सेना, मंत्री नयन टंडन, कोषाध्यक्ष भास्कर मूदलियर, कार्यालय मंत्री रामनाथ उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रभारी परमजीत सिंह व सह प्रभारी पी. किशोर कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त पार्षद प्रदीप सेन सहित कार्यसमिति सदस्य निखिल सोनी, अमित प्रकाश मलिक, नंदू टंडन, भारती देशमुख, चमेली साहू, अनुराधा, कमलावती चौहान, कमल साहू, कमलेश बघेल, प्रवीण कुरूप समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button