ब्रेकिंग न्यूज़

आयुक्त ने स्थानांतरण हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को भारमुक्त कर बिदाई दिए

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई नगर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नवा रायपुर द्वारा आदेश जारी कर नगर निगम भिलाई में कार्यरत सुश्री विनीता वर्मा कार्यपालन अभियंता को दुर्ग, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा भिलाई-चरोदा, सिद्वार्थ साहू उप अभियंता को दुर्ग, अजय शुक्ला सहायक अधीक्षक को बिलासपुर, शरद दुबे डाटा एन्ट्री आपेरटर को जगदलपुर एवं संजय शर्मा स्टेनो टायपिस्ट को कोरबा स्थानांतरण किया गया है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा दिनांक 03.10.2025 को सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारमुक्त कर दिया गया है। ये अधिकारी व कर्मचारी अपने नवीन निकाय में ज्वाइंनिग कर अपनी सेवाएं प्रदान करेगें। आज निगम सभागार में सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स-सम्मान बिदाई देकर शुभकामनाएं प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button