LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: थाना प्रभारी की पत्नी ने सरकारी आवास में तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या,डीआईजी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया

कासगंज। क्षेत्र के थाना सिकंदरपुर वैश्य पर तैनात इंस्पेक्टर विवेक गुप्ता की पत्नी ने थाने के सरकारी आवास में खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान थाना प्रभारी की पत्नी के द्वारा गोली मारकर की गई। आत्महत्या की खबर के बाद पूरे जिले के पुलिस महकमे में फेल गई। इस बीच थाना प्रभारी की पत्नी की गोली मारकर आत्महत्या मामले की सूचना अलीगढ मण्डल के डीआईजी दीपक कुमार तक पहुचीं जहां सूचना पर डीआईजी दीपक कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद तत्काल थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया की इंस्पेक्टर की पत्नी ने तमंचे से गोलीमारकर आत्महत्या की है,मामले की जांच की जा रही है,ओर इंस्पेक्टर विवेक गुप्ता को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
Subscribe to my channel


