ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर का 7 अक्टूबर को दुर्ग में भव्य स्वागत

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर अपनी नियुक्ति के पश्चात पहली बार 7 अक्टूबर, मंगलवार को सुबह 11 बजे दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय पहुंच रहे हैं। दुर्ग आगमन पर भारतीय जनता पार्टी एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पटेल चौक, दुर्ग में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।स्वागत समारोह के पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में विशेष स्वागत कार्यक्रम एवं किसान मोर्चा की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है। आयोजकों ने समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button