भिलाई चेम्बर का सार्थक प्रयास — त्योहारों में बाजारों की व्यवस्था दुरुस्त करने जिलाधीश से मिला दल
दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई ने त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए पहल की है। प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में चेम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह से मिले।चेम्बर ने आवेदन देकर मांग की कि भिलाई के सभी बाजारों में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाए और पार्किंग स्थलों पर भी स्ट्रीट लाइट की सुविधा सुनिश्चित की जाए, ताकि खरीदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही पसरा लगाने वालों को नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही लगाने की व्यवस्था की जाए, जिससे यातायात बाधित न हो। अजय भसीन ने बताया कि कलेक्टर महोदय से अनुरोध किया गया कि नगर निगम के माध्यम से बाजारों को रोशन करवाया जाए और भीड़भाड़ के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए जाएं। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने चेम्बर की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल दुकानदारों और ग्राहकों, दोनों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। प्रतिनिधिमंडल में अखराज ओस्तवाल, पवन जिंदल, सुमन कनोजे, दिलीप केशरवानी, चिन्ना राव, प्रेम रतन गहलोत, सुनील मिश्रा और अखिलेश सिंह उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


