भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने में ओबीसी मोर्चा निभाएगा अग्रणी भूमिका – डॉ. अशोक साहू भिलाई में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक साहू का आत्मीय एवं जोशीला स्वागत किया
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, जिला भिलाई द्वारा पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक साहू का जोरदार स्वागत किया गया। बाजे-गाजे और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम का स्थान भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर, भिलाई रहा, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
संचालन भाजपा जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुंदर लाल साहू ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक साहू ने कहा कि “ओबीसी समाज आज देश और विदेश में गौरव का विषय बन चुका है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। ओबीसी मोर्चा को हर स्तर पर सशक्त बनाकर समाज के लोगों को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी।” उन्होंने कहा कि आगामी समय में संगठनात्मक मजबूती, योजनाओं के प्रचार-प्रसार और ओबीसी वर्ग को अधिक प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। विधायक रिंकेश सेन ने कहा कि “छत्तीसगढ़ में ओबीसी समाज की जनसंख्या 52% है, और यह समाज राज्य की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू जी जैसे नेता ओबीसी समाज की असली ताकत हैं।”
सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस की विफलताओं के कारण जनता ने भाजपा को चुना है। ओबीसी मोर्चा ने हमेशा पार्टी को मजबूत करने में निर्णायक भूमिका निभाई है।” उन्होंने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की भी सराहना की।
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार निर्माण में ओबीसी मोर्चा की भूमिका सदैव अहम रही है। इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व अध्यक्ष ह.शि.वि.बो. दीपक साहू, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, बृजेश बिचपुरीया, विरेंद्र साहू, खिलावन साहू, राजेंद्र नायक, तुलसी साहू, निर्मला यादव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में बिजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, विनोद सिंह, विजय जायसवाल, दिलीप पटेल, स्वीटी कौशिक, केशव पटेल, पवन यादव, नरेश यदु, रूपराम साहू, विजय शुक्ला, गजानंद बंछोर, वरुण यादव, प्रशांत गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, गोपाल साहू, दीपक भोंडेकर, डॉ. प्रदीप चौधरी, द्वारिका चंद्रवंशी, सचिन ताम्रकार, तुषार देवांगन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


