आपका एक मैसेज बदलेगा शहर की तस्वीर” — दुर्ग नगर निगम की नई पहल से खत्म होंगे ब्लैक स्पॉट, एक्शन मोड में सफाई दल
अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

दुर्ग। शहर में फैली गंदगी और ब्लैक स्पॉट की समस्या अब जल्द ही अतीत बन जाएगी। नगर पालिक निगम दुर्ग ने इन स्थायी गंदे स्थलों के निवारण के लिए एक बड़ी और प्रभावी पहल की है। अब कोई भी नागरिक अपने मोबाइल से सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज भेजकर अपने आसपास के गंदे स्थानों की शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए राज्य स्तरीय एकीकृत व्हाट्सएप नंबर 91-851-900-9090 जारी किया गया है। संदेश मिलते ही नगर निगम का सफाई दल तत्काल कार्रवाई करेगा और सफाई पूरी होने के बाद शिकायतकर्ता को कार्य की सूचना भी दी जाएगी। अब सिर्फ एक मैसेज में होगी सफाई शहरवासी अब अपने मोबाइल से गंदगी या कचरा फैलने की फोटो और लोकेशन भेज सकते हैं। इस व्यवस्था से शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होगा और नागरिक स्वच्छता अभियान में प्रत्यक्ष भागीदार बन सकेंगे। आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि यह प्रणाली पूरे प्रदेश में लागू की जा रही है ताकि ब्लैक स्पॉट्स का त्वरित समाधान हो और सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो।महापौर अलका बाघमार का आह्वान — “शहर की स्वच्छता, हमारी जिम्मेदारी” महापौर अलका बाघमार ने कहा कि “दुर्ग नगर निगम लगातार स्वच्छता के लिए काम कर रहा है, लेकिन शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में नागरिकों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। आपका एक संदेश बड़े बदलाव की शुरुआत बन सकता है।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि गंदगी फैलाने के बजाय उसकी सूचना दें ताकि निगम दल तुरंत सफाई कर सके और शहर की सुंदरता बनी रहे। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत विशेष पहलयह योजना ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025’ का हिस्सा है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित हुआ। इस दौरान वार्ड-वार ब्लैक स्पॉट की पहचान, सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। नगर निगम का लक्ष्य है कि दुर्ग शहर को जल्द ही ब्लैक स्पॉट मुक्त घोषित किया जाए। शिकायत दर्ज करने की सरल प्रक्रिया नंबर +91-851-900-9090 को अपने मोबाइल में सेव करें। गंदगी या कचरे की स्पष्ट फोटो लें।फोटो के साथ स्थान का नाम या संक्षिप्त विवरण भेजें। सफाई दल तुरंत पहुंचकर कार्रवाई करेगा और रिपोर्ट साझा करेगा। लक्ष्य — “स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ दुर्ग” महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि जनजागरूकता और नागरिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। निगम प्रशासन का उद्देश्य है कि दुर्ग को प्रदेश के सबसे स्वच्छ, हरा-भरे और सुंदर शहरों में शामिल किया जाए।
Subscribe to my channel


