ब्रेकिंग न्यूज़
भिलाई में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ, श्रद्धालुओं ने किया दिव्य अनुभव
अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई। जय हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, कोहका में श्री हनुमान जी महाराज की विशेष पूजा में सम्मिलित होने का सौभाग्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में भिलाई के पावन आध्यात्मिक हृदयस्थल — सेक्टर 9 हनुमान मंदिर में ओथ फाउंडेशन द्वारा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कान्हा जी महाराज एवं देवा जी महाराज के मुखारविंद से हुआ सुंदरकांड का संगीतमय व भावपूर्ण पाठ समस्त श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव साबित हुआ। कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर, ओथ फाउंडेशन के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिरस और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
Subscribe to my channel


