बिहार चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़ के नेताओं पर जताया भरोसा, विधायक रिकेश सेन बने प्रवासी प्रभारी
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय स्तर के प्रचार अभियान की रूपरेखा तय कर दी है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ से तीन विधायकों, एक सांसद और दो मंत्रियों को बिहार चुनाव के दोनों चरणों के लिए प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया है।इन जिम्मेदार नेताओं की सूची में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का नाम भी शामिल है। संगठन ने उन्हें बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार और रणनीतिक मार्गदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी है।विधायक रिकेश सेन के साथ ही विधायक भावना बोहरा, लखनलाल देवांगन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री राजेश अग्रवाल और गजेंद्र यादव को भी प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, ये सभी नेता बिहार में दोनों चरणों के मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसम्पर्क, प्रचार अभियान और संगठनात्मक मजबूती के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Subscribe to my channel


