ब्रेकिंग न्यूज़

बरहमपुर-दुर्ग रेल सेवा शुरू करने की मांग — आंध्र उत्कल संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से आज आंध्र उत्कल संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर दुर्ग से बरहमपुर नई रेल सुविधा प्रारंभ करने की मांग की। समिति के अध्यक्ष एवं आंध्र स्वाभिमान एसोसिएशन के संयोजक के. उमाशंकर राव, सलाहकार वी. सुर्यनारायण, कार्यसमिति सदस्य के. आनंद राव, डी. शंकर राव और के. जानकी रामय्या ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस रेल सुविधा के प्रारंभ होने से दुर्ग, भिलाई और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले आंध्रवासी समुदाय के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लंबे समय से यह मांग लंबित है, और इससे छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा राज्यों के बीच यातायात, व्यापार एवं सांस्कृतिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button