अहिवारा को मिली बड़ी सौगात — नवीन उप पंजीयक कार्यालय का हुआ शुभारंभ, अब यहीं होंगे जमीन की रजिस्ट्री कार्य
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। अहिवारा में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी जी, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी, लोकप्रिय सांसद विजय बघेल जी एवं अहिवारा विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी ने नगर पालिका परिषद अहिवारा के रैन बसेरा परिसर में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ किया। इस नए उप पंजीयक कार्यालय से अहिवारा नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों के साथ-साथ राजस्व निरीक्षक मंडल अहिवारा और मुरमुंदा के अंतर्गत आने वाले कुल 56 गांवों को सुविधा मिलेगी। अब इन क्षेत्रों की भूमि रजिस्ट्री से संबंधित सभी कार्य 10 अक्टूबर 2025 से अहिवारा में ही संपन्न होंगे, जो पहले धमधा और भिलाई में होते थे। इससे नागरिकों के समय और संसाधनों की बचत होगी और पंजीयन प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम बनेगी।मुख्य अतिथि ओ.पी. चौधरी ने कहा कि “प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को धरातल पर उतार रही है।”कार्यक्रम में तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना एवं साँवलाराम डाहरे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविशंकर सिंह, भिलाई जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, अहिवारा नगर पंचायत अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, धमधा जनपद पंचायत अध्यक्ष लिमन साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, सभापति जितेंद्र यादव, कलेक्टर अभिजीत सिंह, रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


