ब्रेकिंग न्यूज़

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 125वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई 

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संपूर्ण क्रांति का आवाहन करने वाले लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 125वीं जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोकतंत्र प्रहरी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस और दुर्ग संभाग प्रभारी योगेंद्र सिंह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी ने अपने विचारों, संघर्ष और त्याग से भारतीय लोकतंत्र को नई दिशा दी। वे न केवल स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि सच्चे जननेता और नैतिक राजनीति के प्रतीक भी थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों और संपूर्ण क्रांति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रभु नाथ मिश्रा, रामदेव सिंह बृजेन्द्र सिंह वरिष्ठ पत्रकार अशोक पंडा राजेश त्रिपाठी जय नारायण त्रिपाठी मनोज ठाकरे श्री राम पाटणकर बालाराम वर्मा रजनीकांत पांडे आदि मौजूद रहे‌

Related Articles

Back to top button