ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक रिकेश सेन बिहार चुनाव के लिए रवाना, बोले – फिर बन रही एनडीए की सरकार

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई नगर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिली जिम्मेदारी के तहत वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन आज बिहार रवाना हुए। उन्हें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी ने गरखा और अमनौर विधानसभा क्षेत्रों का प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया है।

रवाना होने से पूर्व श्री सेन ने कहा कि —

“भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से जुड़ी है,

और इस बार भी एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है।” उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उत्साह के साथ मैदान में उतर चुके हैं और बिहार में विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

Related Articles

Back to top button