भिलाई में ‘संडे साइक्लिंग एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम’ संपन्न — सांसद विजय बघेल ने बच्चों में सुरक्षा जागरूकता का दिया संदेश
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। भिलाई रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर एवं रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के संयुक्त तत्वावधान में आज “संडे साइक्लिंग एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम” का आयोजन सिविक सेंटर स्थित ओ.ए. बिल्डिंग, भिलाई में प्रातः 8 बजे किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद श्री विजय बघेल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि — “रोटरी क्लब द्वारा जरूरतमंद बच्चों की सुरक्षा और प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।”
रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर के अध्यक्ष रोटेरियन संदीप अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत 50 बच्चों को निःशुल्क साइक्लिंग हेलमेट वितरित किए गए, ताकि वे सुरक्षित रूप से साइक्लिंग कर सकें और टूर्नामेंट में भागीदारी बढ़ा सकें। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब समाज में शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में निरंतर सेवा कार्य करता है। हाल ही में क्लब द्वारा स्थानीय स्कूलों में रेनकोट, स्कूल शूज और वाटर कूलर मशीन वितरित किए गए थे।
हेलमेट वितरण मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय उद्योगपति सुधीर बंसल, रोटरी क्लब सदस्य, बीएसपी साइक्लिंग एसोसिएशन क्लब के सदस्य एवं अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। बच्चों को हेलमेट मिलने पर उनमें उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों एवं अतिथियों ने साइक्लिंग रैली में भाग लिया।
इस आयोजन में रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर के प्रेसिडेंट रोटेरियन संदीप अग्रवाल, प्रोग्राम डायरेक्टर नितिन सूपे, सुधीर बंसल, राजेश जैन, निकेत मेहता, सर्वेश अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, सुशील जैन, प्रवीण तिवारी, मलय जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं बीएसपी साइक्लिंग एसोसिएशन क्लब से नरेंद्र बंछोर, परमजीत, अंकुर मिश्रा, देव प्रकाश, कल्पना स्वाति, प्रवीण जी, विजय साहू, शशि पाण्डेय, रमेश श्रीवास्तव सहित कई सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम के विस्तृत विवरण की जानकारी मीडिया डायरेक्टर रोटेरियन सजल जैन ने साझा की।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक साइक्लिंग रैली और बच्चों के उत्साहपूर्ण सहभाग के साथ हुआ।
Subscribe to my channel


