साहू मित्र सभा भिलाई नगर में शपथ ग्रहण व भूमि पूजन समारोह सम्पन्नपूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया 20 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन
अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई नगर। साहू मित्र सभा भिलाई नगर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं भूमि पूजन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 20 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिद्वारिका साहू ने की, जबकि प्रमुख अतिथि डॉ. नीरेन्द्र साहू और अति विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनील साहू रहे। समारोह में खेदराम साहू ने अध्यक्ष, परसराम साहू व श्रीमती रंजना साहू ने उपाध्यक्ष, हीराशंकर साहू व श्रीमती दीपेश्वरी साहू ने संगठन सचिव पद की शपथ ली। साथ ही उन्मेष साहू महासचिव, भरतराम साहू कोषाध्यक्ष, गजेन्द्र गंजीर कार्यालय सचिव, अरुण कुमार साहू सह सचिव, कौशल कुमार साहू अंकेक्षक और नेमदत्त दत्त साहू जिला प्रतिनिधि मनोनीत हुए। संरक्षक मंडल में श्यामलाल साहू, नथेला राम साहू और हरिद्वारिका साहू, जबकि सलाहकार मंडल में रामाधार साहू, शिवकुमार साव, फूलचंद साहू सहित अन्य शामिल रहे।विभिन्न प्रकोष्ठों में संयोजक के रूप में तुलेश्वर दास कुंवर, डॉ. दिनेश साहू, श्रीमती हेमा साहू, बेगनलाल साहू, डॉ. दीनदयाल साहू आदि को दायित्व सौंपा गया।कार्यक्रम में कोहका इकाई की बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुति दी। विशिष्ट अतिथि दीपक ताराचंद साहू, रमेश साहू, अमोल दास साहू आदि रहे। आभार प्रदर्शन परसराम साहू ने किया।
Subscribe to my channel


