ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दुर्ग में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सम्पन्न

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

दुर्ग। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दुर्ग में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संपन्न हुई। विद्यालय परिसर में परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और अनुशासन का अद्भुत मिश्रण देखा गया। कार्यक्रम का समन्वय कविता पटले ने किया, जबकि परीक्षा निरीक्षक के रूप में गौतम रजक, संजू कुमारी और टकेश्वर साहू उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री उमाशंकर मिश्रा ने कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच के विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य केवल ज्ञान बढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। वरिष्ठ शिक्षक डॉ. अजय आर्य ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं। परीक्षा में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सक्रिय योगदान दिया। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Related Articles

Back to top button