ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम श्री विद्यालय में ‘खेल माह’ का आगाज़, फुटबॉल मुकाबलों में दिखा जोश और टीम भावना

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

दुर्ग। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दुर्ग में आज इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता और वार्षिक ‘खेल माह’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य उमाशंकर मिश्र, डॉ. अजय आर्य, एम.के. बोरकर एवं स्पोर्ट्स प्रभारी सुरेश कुमार के सान्निध्य में किया गया। इस अवसर पर डॉ. अजय आर्य, एस.वी.एस. गायत्री, वर्षा मैडम और प्रधान अध्यापक कमल सोनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्य उमाशंकर मिश्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि ये आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। सफलता सामूहिक प्रयास और निरंतर समर्पण से ही मिलती है। डॉ. अजय आर्य ने कहा कि “फुटबॉल जैसे खेल हमें यह सिखाते हैं कि मैदान में हर खिलाड़ी का योगदान समान रूप से महत्वपूर्ण होता है। असली जीत तब होती है जब पूरी टीम एक लक्ष्य के साथ खेलती है।”

वहीं एम.के. बोरकर ने कहा कि “खेल विद्यार्थियों में सहयोग, संयम और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं, जो जीवन में सफलता की कुंजी है।”

 

स्पोर्ट्स प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि विद्यालय शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुका है। ‘खेल माह’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा के साथ सहयोग और सौहार्द की भावना को सशक्त बनाते हैं।

 

आज आयोजित फुटबॉल मुकाबलों में कक्षा 7वीं और 9वीं के विभिन्न हाउसेस — शिवाजी हाउस, टाइगर हाउस, अशोक हाउस, रमन हाउस और टैगोर हाउस के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कक्षा 7वीं में 7th B की टीम विजेता रही, जबकि कक्षा 9वीं में 9th C ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में 11th C एवं टैगोर हाउस की टीम ने उत्कृष्ट तालमेल और खेल भावना का परिचय देते हुए जीत दर्ज की।

 

अंत में सुरेश कुमार ने बताया कि ‘खेल माह’ के तहत प्रतिदिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी, जिससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, एकता और नेतृत्व कौशल का विकास होगा।

कार्यक्रम का संचालन खेल विभाग द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल ने निष्पक्ष निर्णय सुनिश्चित करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन अल्तमस, मीनाक्षी, चंद्राकर एवं अन्य सदस्यों ने किया। सभी अतिथियों ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button