ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने दी डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने भेंट की तलवार

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनसे सौजन्य भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. रमन सिंह को उपहार स्वरूप एक तलवार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान एसोसिएशन के संरक्षक गनी खान, सुधीर सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’, कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल चौधरी, महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, सचिव बलजीन्दर सिंह, दिलीप खटवानी, शाहनवाज कुरैशी, कोषाध्यक्ष जोगा राव सहित निर्मल सिंह, सुनील चौधरी, अमित सिंह, सुनील यादव, वाजिद अंसारी, प्रेम सिंह, विनय अग्रवाल, संतोष सिंह, रोशन लाल वर्मा, यश सिंह, सोम सिंह, यशराज सिंह, रामधनी यादव और संजय शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button