ग्राम बोरी में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन — सांसद विजय बघेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह प्रधानमंत्री मोदी के ‘खेलो इंडिया’ विज़न को साकार करता दिखा ग्रामीण प्रतिभाओं का जोश
अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

दुर्ग जिले के ग्राम बोरी में आज सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष बिरबल पटेल, महामंत्री सुरज देशमुख व निलाम्बर साहू, SMDC अध्यक्ष अरविंद पटेल, सरपंच टेकेश्वर देशमुख, डॉ. नवनीत देशमुख, अजय कुमार तोरणडहरिया, विजय सेन, भीखम साहू (सरपंच नवागांव), गुलनाज बनों (प्राचार्या), आर. जे. सिंह (वरिष्ठ व्याख्याता) और राकेश साहू (सहायक अभियंता) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल ने कबड्डी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता प्रतिभागियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को पहचान देने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की एक प्रेरणादायक पहल है। महामंत्री सुरज देशमुख ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण अंचलों के बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान किया है।” उन्होंने बताया कि सांसद विजय बघेल इस दिशा में क्षेत्र की आवाज़ को दिल्ली तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि ग्राम बोरी में आयोजित इस महोत्सव में लगभग 730 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया — यह इस आयोजन की सफलता और लोकप्रियता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के विकास को ध्यान में रखते हुए सांसद विजय बघेल जी को घोषणापत्र समिति का संयोजक बनाया है, जिससे प्रदेश में विकास को नई दिशा मिली है।सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों में खेल के प्रति जो उत्साह दिखा, वह प्रधानमंत्री मोदी जी की “फिट इंडिया” और “खेलो इंडिया” की भावना को साकार करता है। उन्होंने पूर्व शिक्षक विजय कुमार सेन का विशेष उल्लेख करते हुए उनके 37 वर्षों के शिक्षण योगदान की सराहना की। उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं 1983 में राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और मानते हैं कि खेल जीवन में अनुशासन, प्रेरणा और टीम भावना का संचार करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 4 लाख 98 हजार खिलाड़ियों ने 766 स्थानों पर खेल का आयोजन हुआ है। पहले चरण की सफलता के बाद अब दूसरे चरण में क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं, जिनके विजेता विधानसभा स्तर तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम का समापन इस घोषणा के साथ हुआ कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती (25 दिसंबर) को भिलाई में विशेष समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
Subscribe to my channel


