ब्रेकिंग न्यूज़

अहिवारा में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, सांसद विजय बघेल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

अहिवारा के नगर पालिका परिषद के दशहरा मैदान में आज सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री विजय बघेल जी शामिल हुए। उनके साथ विध्यानंद कुशवाहा, नरेंद्र यादव और सांसद प्रतिनिधि कुशाल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। आज नगरी निकाय में 10 खेलों में पंजीयन कराया गया। अब तक कुल 4 लाख 98 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने इस महोत्सव में भाग लिया है, जबकि कल तक 776 स्थानों पर हुए आयोजनों में 1 लाख 85 हजार से अधिक प्रतिभागी खेलों में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। सांसद विजय बघेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, एकता और स्वस्थ भारत निर्माण की भावना मजबूत होती है।

Deepak

Related Articles

Back to top button