आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में गूंजा स्वदेशी का संकल्प अजय चंद्राकर बोले — “आत्मनिर्भर भारत, एक मजबूत और विकसित भारत की नींव” सांसद विजय बघेल ने कहा — “वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया से ही बनेगा भारत आत्मनिर्भर”
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

दुर्ग/पाटन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत पाटन विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, पाटन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कुरूद विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर थे मंच पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक दयाराम साहू, महामंत्री दिलीप साहू, उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अजय चंद्राकर बोले — आत्मनिर्भरता ही राष्ट्र की असली शक्ति
अपने संबोधन में अजय चंद्राकर ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत अभियान” से प्रेरित होकर देश हर क्षेत्र में अपने पैरों पर खड़ा होगा। एक स्वावलंबी राष्ट्र ही वैश्विक स्तर पर अपने सम्मान की रक्षा कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है और “आत्मनिर्भर भारत” उसी दिशा में एक निर्णायक कदम है।
उन्होंने बताया कि कभी भारत का विश्व जीडीपी में योगदान 36% था, जब भारत शिक्षा और उत्पादन का केंद्र था। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी देश को फिर से उसी गौरवशाली स्थिति की ओर ले जा रहे हैं।
चंद्राकर ने “ऑपरेशन सिंदूर” का उदाहरण देते हुए कहा कि यह भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से “भारत में ही जेट इंजन और रक्षा तकनीक” विकसित करने का आह्वान किया
सांसद विजय बघेल बोले — ‘वोकल फॉर लोकल’ है आत्मनिर्भर भारत की रीढ़
कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान तभी सफल होगा जब हम “मेक इन इंडिया”, “वोकल फॉर लोकल” और “स्वदेशी अपनाने” की भावना को आत्मसात करेंगे।
उन्होंने कहा, “हमारा दुर्ग जिला आज सांसद खेल महोत्सव में पूरे देश में प्रथम स्थान पर है, और पाटन विधानसभा क्षेत्र ‘मन की बात’ में भी प्रदेश में प्रथम रहा है।”
सांसद बघेल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ है — आयात को घटाना, निर्यात को बढ़ाना और स्वदेशी उत्पादों को अपनाना। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में “सरदार @150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम” आयोजित होगा, जिसमें 150 किलोमीटर की पदयात्रा के माध्यम से सरदार पटेल के एकता संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
जितेंद्र वर्मा ने कहा — स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत की आत्मा
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को सशक्त बनाने, घरेलू उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता घटाने का जो सपना देखा है, वह हर नागरिक के सहयोग से साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ की जनसंख्या अपने उत्पादों का उपभोग करेगी तो भारत की अर्थव्यवस्था स्वाभाविक रूप से सशक्त बनेगी।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि “त्योहारों के इस पावन पर्व पर हमें विदेशी वस्तुओं की जगह स्वदेशी सामान खरीदकर स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करना चाहिए।”
सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया और आभार पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर ने व्यक्त किया।
सम्मेलन में राजा महोबिया, शरद बघेल, कृष्ण भले, राकेश पांडे, डॉ. सुरेश साहू, कैलाश यादव, हरिशंकर साहू, दीपक चतुर्वेदी, अन्नपूर्णा पटेल, संगीता धुरंधर, देवेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


