ब्रेकिंग न्यूज़

दीपावली बनी सेवा का पर्व:आर्य समाज ने ‘फील परमर्थम’ में जगाया मानवता का दीप डॉ. अजय आर्य की प्रेरणा से आर्य समाज की टीम ने जरूरतमंदों के बीच बाँटा प्रेम, मिठाई और मुस्कान

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। दीपावली के पावन अवसर पर आर्य समाज भिलाई की सेवा टीम ने इस बार रोशनी और खुशियाँ उन तक पहुँचाईं जिनके जीवन में अंधकार और अकेलापन है। वैदिक आचार्य डॉ. अजय आर्य की प्रेरणा से आर्य समाज की टीम ने ‘फील परमर्थम फाउंडेशन’ पहुँचकर जरूरतमंदों और बुज़ुर्गों के बीच मिठाई, वस्त्र और सहयोग सामग्री वितरित की। इस सेवा कार्य में हेमा सक्सेना, आचार्य अंकित शर्मा शास्त्री सहित अनेक समाजसेवी शामिल रहे। टीम ने पहले सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर क्षेत्र में बेसहारा और गरीब लोगों को दीपावली की मिठाई और धनराशि दी, इसके बाद सेक्टर-8 स्थित वृद्धाश्रम पहुँचकर वहाँ रह रहे 35 बुज़ुर्गों को मिठाई, बिस्कुट, नमकीन और आवश्यक वस्तुएँ भेंट कीं।

भावनाओं से भरे इस क्षण में हेमा सक्सेना की आँखें नम हो गईं। उन्होंने कहा —सच्ची दीपावली वही है, जो किसी और के जीवन में उजाला करे। यहाँ आकर महसूस हुआ कि सच्चे हीरो वही हैं जो इन बेसहारा और बुज़ुर्गों की सेवा में लगे हैं।” फील परमर्थम फाउंडेशन’ वर्ष 2018 में अमित राज द्वारा स्थापित एक पंजीकृत सामाजिक संस्था है, जो मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ, बेघर तथा उपेक्षित लोगों की सेवा में निरंतर कार्यरत है। संस्था भोजन, वस्त्र, आश्रय के साथ पुनर्वास की दिशा में भी प्रयासरत रहती है। कोविड काल से अब तक इस संस्था ने हजारों जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाई है।

इस अवसर पर डॉ. अजय आर्य ने कहा —दीपावली का अर्थ केवल घरों में दीप जलाना नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी उजाला फैलाना है। जब हम सेवा करते हैं, तभी यह पर्व अपने सच्चे अर्थों में सार्थक होता है।”सेवा कार्य में शिपि आर्य, दिव्या देशपांडे, परमवीर भला, गोपाल आर्य, रवि आर्य, सुदर्शन गुप्ता, राजकुमार भला, कमलेश आर्य, प्रकाश डोनेट, अनुपमा उपाध्याय, पुष्पा बड़ा, प्रतिष्ठा मिश्रा, जवाहरलाल सरपाल लक्ष्य सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सहयोग दिया।

Deepak

Related Articles

Back to top button