भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष व प्रदेश के युवा भाजपा नेता अतुल पर्वत ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात — प्रदेश विकास, जनकल्याण योजनाओं और दीपावली पर हुई सकारात्मक चर्चा
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई/रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश के युवा भाजपा नेता अतुल पर्वत ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच प्रदेश के समग्र विकास, आम जनता की समस्याओं, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और राज्य के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
अतुल पर्वत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से प्रगति की राह पर अग्रसर है। राज्य के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा संकल्प है। दीपावली का यह पर्व प्रदेश में नई रोशनी, नई ऊर्जा और नई प्रेरणा लेकर आए।”मुख्यमंत्री श्री साय ने भी भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं युवा भाजपा नेता अतुल पर्वत को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार जनसेवा और विकास के प्रति पूर्णतः समर्पित है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएँ, ताकि छत्तीसगढ़ में शांति, समृद्धि और खुशहाली का वातावरण सदा बना रहा है।
Subscribe to my channel


