ब्रेकिंग न्यूज़

आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के तहत भिलाई चेम्बर ने किया चिल्हर वितरण, व्यापारियों को मिली राहत

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। त्योहारी सीजन में व्यापारिक सुगमता बढ़ाने और खुले पैसे की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, भिलाई द्वारा “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के अंतर्गत आज सुपेला उत्तर गंगोत्री क्षेत्र में चिल्हर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बैंक ऑफ बड़ौदा के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें ₹2, ₹5 और ₹10 के सिक्कों का वितरण व्यापारियों के बीच किया गया। इस पहल का उद्देश्य आगामी छठ पर्व के दौरान बाजारों में नकदी की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करना है ताकि छोटे लेनदेन में किसी को असुविधा न हो। भिलाई चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि त्योहारी भीड़ को देखते हुए यह कदम व्यापारियों की सुविधा के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य लक्ष्य “बाजार को गतिशील और व्यापार को सुगम बनाना” है। चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा एवं चेयरमैन दिनकर बासोतिया ने कहा कि “छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए ऐसे और वितरण कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि व्यापारियों को चिल्हर की कमी न झेलनी पड़े। कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से राणा दास एवं विनोद प्रसाद, करंसी चेस्ट अधिकारी, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन राम ओबेराय ने किया। स्थानीय व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इस पहल की सराहना की और बैंक व चेम्बर के इस संयुक्त प्रयास को सराहनीय बताया। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी शंकर सचदेव ने दी।

Deepak

Related Articles

Back to top button