ब्रेकिंग न्यूज़

सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वी जयंती पर निकलेगी लोक सभा स्तरीय पदयात्रा। देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने में सभी की होगी अहम भूमिका _ विजय बघेल

दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग। देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर लोकसभा स्तरीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सांसद विजय बघेल ने आज दुर्ग सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। सांसद बघेल ने बताया कि SARDAR@150 – UNITY MARCH नामक पदयात्रा राष्ट्र की चेतना जगाने वाला अभियान होगी। 31 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 तक देश के प्रत्येक जिले में 8-10 किलोमीटर की तीन-तीन पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। सांसद बघेल स्वयं अपने क्षेत्र के युवाओं के साथ गांव-गली भ्रमण करेंगे। इस अभियान में MY BHARAT, NCC, NSS के स्वयंसेवक भी सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल राजनीतिक व्यक्तित्वों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सेवानिवृत्त अधिकारी, खेलकूद क्षेत्र के खिलाड़ी और लोकप्रिय नागरिक भी इसमें शामिल होंगे। अभियान का सबसे बड़ा आयोजन 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के दिन होगा, जब सरदार पटेल की जन्मभूमि करमसद से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, केवडिया तक 152 किलोमीटर की ऐतिहासिक पदयात्रा आयोजित होगी। सांसद ने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से “वोकल फॉर लोकल” और आत्मनिर्भर भारत का संदेश युवाओं तक पहुंचेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत 2047 की दिशा में देश की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत रक्षा निर्यात, स्टार्टअप और स्थानीय उत्पादन में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बन चुका है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की भूमिका को भी अहम बताते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति, कला और संसाधन आत्मनिर्भर भारत के सशक्त उदाहरण हैं। हर घर स्वदेशी, स्थानीय उत्पादों का समर्थन और महिलाओं की सशक्तिकरण जैसी गतिविधियों के माध्यम से यह अभियान जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। सांसद बघेल ने अंत में कहा, “सरदार पटेल ने नक्शे पर भारत को एक किया था, अब हमारा लक्ष्य है दिलों और आत्माओं में भारत को एक करना और आत्मनिर्भर व विकसित भारत के उस सपने को साकार करना। आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, विधायक ललित चंद्राकर डोमन लाल कौर्सेवाडा, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, भिलाई भाजपा महामंत्री बिजेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, नेहरू युवा खेल कल्याण विभाग जॉइंट कमिश्नर नितिन शर्मा, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button