पंचशील पंजाबी एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह — संगीत, सौहार्द और स्वदेशी संकल्प का संगम
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। पंचशील पंजाबी एसोसिएशन, भिलाई द्वारा दीपावली मिलन समारोह पंजाबी पैलेस के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में म्यूजिकल हाउज़ी का विशेष आयोजन हुआ, जिसमें सदस्यों ने परिवार सहित भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कैलाश मल्होत्रा ने की। उन्होंने सभी सम्माननीय सदस्यों का स्वागत करते हुए दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और समाज में एकता, प्रेम और सहयोग की भावना बनाए रखने का संदेश दिया। मुख्य संजोयक श्री अजय भसीन ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि समाज के वरिष्ठ सदस्यों के अथक प्रयासों और योगदान से आज एसोसिएशन ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने उपस्थित परिवारों से आग्रह किया कि वे और अधिक परिवारों को समाज से जोड़ें तथा विशेष रूप से युवा पीढ़ी को सामाजिक परंपराओं से परिचित कराएं। उन्होंने कहा, “एक समृद्ध समाज से ही समृद्ध देश का निर्माण होता है,” और सभी से स्वदेशी वस्तुओं के अधिकतम उपयोग का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन द्वारा स्वर्ग रथ सेवा के सफल संचालन में योगदान देने वाली नई टीम का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री मल्होत्रा ने सभा से जुड़े सात नए परिवारों का परिचय कराया और कार्यकारिणी सदस्यों के सहयोग की सराहना की। समारोह का संचालन सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ और अंत में सामान्य सचिव श्री जितेंद्र उप्पल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया.। कार्यक्रम की जानकारी कोषाध्यक्ष श्री राम ओबराई ने दी।
Subscribe to my channel


