ब्रेकिंग न्यूज़

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय को बिहार चुनाव में मिली अहम जिम्मेदारी

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई नगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर जिला प्रभारी मनीष पाण्डेय को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। संगठन ने उनकी सक्रियता, संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।बताया गया कि श्री पाण्डेय मंगलवार को भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार बिहार के लिए रवाना हुए। पार्टी ने उन्हें भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं बाराबंकी विधानसभा प्रत्याशी श्री नितिन नबीन के विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान और संगठन समन्वय का कार्य सौंपा है। वे वहां पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में बूथ स्तर तक संपर्क, जनसंपर्क और युवाओं के बीच चुनावी रणनीति को मजबूत करने का कार्य देखेंगे। इस अवसर पर मनीष पाण्डेय ने कहा कि “पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उसे पूर्ण समर्पण के साथ निभाऊंगा। बिहार विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है और छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता भी जीत सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।” भाजयुमो के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मनीष पाण्डेय को इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल चुनावी अभियान की कामना की।

Related Articles

Back to top button