पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ पूजा की
दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई नगर। लोकआस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आज चौथे दिन सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने मंगलवार की प्रातः सेक्टर-2 स्थित छठ तालाब पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान भास्कर से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।छठ तालाब में इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालु परिवार सहित उपस्थित होकर छठी मैया की आराधना में लीन नजर आए। श्री पाण्डेय ने श्रद्धालुओं से भेंट की और उन्हें इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा-अर्चना के उपरांत श्री पाण्डेय छावनी एवं रिसाली क्षेत्रों में भी पहुंचे, जहां उन्होंने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें छठ पर्व की मंगलकामनाएं दीं। पूरा वातावरण “जय छठी मैया” के जयघोष और लोकगीतों से गूंजता रहा।
Subscribe to my channel


