ब्रेकिंग न्यूज़

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने किया शहर भ्रमण,सड़क सफाई, अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था की ली जमीनी समीक्षा

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बुधवार सुबह 7:30 बजे शहर का व्यापक निरीक्षण किया। भ्रमण की शुरुआत वाय शेप ब्रिज बटालियन से हुई, जो मालवीय नगर चौक, राजेंद्र पार्क चौक से होते हुए बस स्टैंड परिसर तक चली। निरीक्षण के दौरान निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आयुक्त के साथ स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उप अभियंता पंकज साहू, विकास दमाहे, श्रीमती उमयन्ती ठाकुर, कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार, बाजार प्रभारी अभुदय मिश्रा, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, स्टोनो गौतम साहू सहित वार्ड उप अभियंता, सफाई दरोगा और सुपरवाइजर मौजूद रहे।

अतिक्रमण हटाने और परित्यक्त वाहनों पर सख्ती

आयुक्त ने सड़कों के दोनों ओर फैले अतिक्रमण और परित्यक्त (कंडम) वाहनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन और अतिक्रमण शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करते हैं। निगम टीम सक्रिय होकर इन्हें हटाने की कार्यवाही करें।

पेड़ों की छटाई और स्वच्छता पर जोर

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं सड़कों तक फैली पाईं। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सड़कों के किनारे लगे पेड़ों की नियमित छटाई की जाए ताकि मार्ग स्वच्छ और सुरक्षित रहें।

बस स्टैंड परिसर में अनुशासन और सफाई पर निर्देश

आयुक्त अग्रवाल ने बस स्टैंड परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए बस संचालकों को बसों की धुलाई परिसर में न करने और कचरा इधर-उधर न फेंकने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य चौराहों व डिवाइडरों की सफाई पर विशेष जोर

आयुक्त ने प्रमुख चौक-चौराहों और डिवाइडरों की नियमित सफाई का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि “शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नागरिकों से सहयोग की अपील

अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों के बाहर कचरा न फैलाएं और डस्टबिन का उपयोग करें। उन्होंने कहा स्वच्छ शहर की पहचान केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। मिल-जुलकर ही हम दुर्ग को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बना सकते हैं।”

Deepak

Related Articles

Back to top button