मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत दुर्ग से 800 श्रद्धालु हुए रवाना
दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत दुर्ग जिले के 800 श्रद्धालु आज पवित्र तीर्थ स्थलों — सोमनाथ, नागेश्वर और द्वारका के दर्शन हेतु रवाना हुए। श्रद्धालु भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से दुर्ग रेलवे स्टेशन से यात्रा पर निकले। इस अवसर पर विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, महापौर अलका बाघमार ने कलेक्टर अभिजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। विधायक कोर्सेवाड़ा और महापौर बाघमार ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू हुई यह योजना केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता से जुड़ाव का भी माध्यम है। यह उन वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और परित्यक्ता महिलाओं के लिए आत्मसंतोष का अवसर है जो आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते थे। स्टेशन परिसर श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा से पूर्व सभी यात्रियों के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सकीय सुविधा एवं सुरक्षा की पूरी व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई।
Subscribe to my channel


