ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में सड़क बाधित करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, अब देना होगा 5000 रुपए तक जुर्माना

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई नगर। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से सख्त अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 5000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा और ऐसे वाहनों को जब्त भी किया जाएगा।निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करना तथा ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करना है। पहले चरण में कार्रवाई नेशनल हाईवे-53, ट्रांसपोर्ट नगर और नंदिनी रोड सहित विभिन्न मार्गों पर की जा रही है, जहां अनाधिकृत रूप से खड़े हैवी ट्रक और चारपहिया वाहनों को हटाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़ा करें। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और वाहन जब्ती की जिम्मेदारी वाहन मालिक की स्वयं की होगी।

Deepak

Related Articles

Back to top button