ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन — 8 नवंबर को कला मंदिर में आयोजन

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई । 08 नवंबर 2025 को कला मंदिर सिविक सेंटर, भिलाई (जिला दुर्ग) में छत्तीसगढ़ क्लाउड एवं संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सौजन्य से नागपुर की प्रसिद्ध नाट्य संस्था नादब्रह्म द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक एवं युग प्रवर्तक डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति “संघ सुजन” का मंचन किया जाएगा। इस नाट्य आविष्कार में डॉ. हेडगेवार के सम्पूर्ण जीवन चरित्र, राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पण और संगठन निर्माण की प्रेरक गाथा को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे गजेंद्र यादव, जबकि अध्यक्षता करेंगे दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक गंगाधर जाधव, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक उपस्थित रहेंगे। यह भव्य कार्यक्रम 08 नवंबर 2025 को शाम 5 बजे से कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित होगा। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संयोजक विजय आनंद गंगबोइर, सहसंयोजक नीतीश चंद्राकर, दिलेश्वर उमरे, पुरुषोत्तम देवांगन, सुरेंद्र कौशिक, तुषार देवांगन, निकस साहू, सतीश यादव और पारस जंघेल मौजूद रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button