ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में कार ब्लास्ट की भाजपा ने की कड़ी निंदा- प्रेमलाल साहू 

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम 6:52 बजे हुए भीषण कार बम विस्फोट की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस आतंकी हमले की भारतीय जनता पार्टी, जिला भिलाई ने कड़े शब्दों में निंदा की है। भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम लाल साहू ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विस्फोट एक कार में हुआ, जिसकी मालिकाना जानकारी जम्मू के पुलवामा जिले से जुड़ी बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है और निर्दोष नागरिकों पर कायरतापूर्ण हमला पूरे देश को आक्रोश और शोक से भर गया है प्रेमलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच करा रहे हैं। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा जिला भिलाई ने मांग की है कि घटना की केंद्रीय एजेंसियों से गहन जांच कराई जाए और दोषियों को कठोरतम दंड दिया जाए। साथ ही देशभर में सुरक्षा व निगरानी तंत्र को और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया है। प्रेमलाल ने शहीद हुए निर्दोष नागरिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और सुरक्षा बलों के साहसिक प्रयासों की सराहना की।

Deepak

Related Articles

Back to top button