भिलाई: डॉ. वर्णिका शर्मा ने छात्रों को दिया ‘रील वर्ल्ड से रियल वर्ल्ड’ की ओर बढ़ने का संदेश
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने भिलाई इस्पात संयंत्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर–10 में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय का संदेश दिया। यह प्रेरणादायी कार्यक्रम भिलाई इस्पात संयंत्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर–10 पूर्व छात्र संघ द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और पौधे भेंट कर किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बन गया।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती शिखा दुबे, शिक्षा अधिकारी (भिलाई इस्पात संयंत्र), श्रीमती सुमिता सरकार, प्राचार्य, श्रीमती सविता तिवारी, श्रीमती सीमा फिलिप, श्री विल्सन ममन, अध्यक्ष पूर्व छात्र संघ, डॉ. प्रदीप चौधरी, उपाध्यक्ष, श्री विनय पीठाम्बरन, महासचिव, श्री मनोज गुप्ता, श्री रोहित अग्रवाल, श्री जयंत मित्रा और सुश्री उषा उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को “रील वर्ल्ड से रियल वर्ल्ड” की ओर बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि जीवन में सही निर्णय, दृढ़ निश्चय और एकाग्रता से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने देवी अहिल्याबाई होल्कर और छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन उदाहरणों से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने निडरता से प्रश्न पूछे। एक छात्रा ने साहसपूर्वक पूछा कि यदि किसी सार्वजनिक स्थान पर गलत स्पर्श की घटना हो तो क्या करना चाहिए। इस पर डॉ. शर्मा ने बच्चों को निडर और साहसी बने रहने, तथा तुरंत अपने माता-पिता या शिक्षकों को इसकी जानकारी देने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान कक्षा कप्तानों, उपकप्तानों और शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पूर्व छात्र संघ की ओर से प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन सुश्री सिसिली के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
Subscribe to my channel


