ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु चेंबर ऑफ कॉमर्स सक्रिय — अजय भसीन बोले: “व्यापारी समाज राष्ट्र निर्माण की धुरी है”

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई, 11 नवंबर । भिलाई नेहरू नगर रोड के व्यापारियों की बैठक चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री मनोहर लाल यदु, भिलाई चेंबर अध्यक्ष गर्गी शंकर मिश्र, चेयरमैन दिनकर बासोतिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।बैठक में व्यापारियों ने सड़क मरम्मत, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा जैसी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। अजय भसीन ने कहा — “व्यापारी समाज केवल करदाता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी है। चेंबर का उद्देश्य हर व्यापारी की आवाज शासन तक पहुँचाना है।” भिलाई चेंबर अध्यक्ष गर्गी शंकर मिश्र ने कहा कि अब क्षेत्रवार बैठकों से व्यापारियों की वास्तविक जरूरतों को समझकर समाधान निकाला जाएगा। चेयरमैन दिनकर बासोतिया ने बताया कि चेंबर सुरक्षा और विकास कार्यों के लिए प्रशासन से लगातार संवाद कर रहा है, यह अभियान जिलेभर में चलेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ज़ोन में 3 सदस्यीय प्रतिनिधि दल गठित किए जाएंगे जो स्थानीय समस्याओं की रिपोर्ट तैयार करेंगे। साथ ही डिजिटल पेमेंट और जीएसटी अपडेट के लिए प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे। बैठक का संचालन भूपेंद्र नेमा ने किया और आभार प्रदर्शन अखिलेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में 3500 से अधिक व्यापारियों के हितों से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा हुई।इस अवसर पर जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, भूषण अदलक्खा, रामू राव, गौरव मंगिया, सुमन कन्नौजे, सरोजिनी पाणिग्रही, हरप्रीत कौर, टीना सतपुते, भोला नाथ और विकास जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button