ब्रेकिंग न्यूज़

सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ एवं धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का धमतरी में प्रदर्शन, उप पंजीयक के निलंबन की मांग

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

धमतरी। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ एवं छत्तीसगढ़ धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के संयुक्त आह्वान पर आज जिला धमतरी में कलेक्टर कार्यालय का रैली के माध्यम से घेराव किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों — कांकेर, बालोद, राजनांदगांव और रायपुर से बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी इस आंदोलन में शामिल हुए।कर्मचारी नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए दो दिनों के भीतर उप पंजीयक, धमतरी को निलंबित करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं की गई, तो रायपुर-धमतरी मार्ग पर चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। कलेक्टर धमतरी ने कर्मचारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बावजूद इसके, संगठन ने चेतावनी दी है कि आश्वासन पर ठोस निर्णय न होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button