ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: प्रधानमंत्री आवास योजना की लॉटरी में 10 हितग्राही हुए लाभान्वित

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों का आबंटन खुली लॉटरी प्रणाली से किया गया। निगम सभापति गिरवर बंटी साहू, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, महापौर परिषद सदस्य संदीप निरंकारी, जोन-2 अध्यक्ष रामानंद मोर्या एवं अधीक्षण अभियंता अजीत तिग्गा की उपस्थिति में कुल 10 हितग्राहियों को मकान आवंटित किए गए।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन और महापौर नीरज पाल आवश्यक कार्य के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन दोनों ने आवास प्राप्त करने वाले सभी हितग्राहियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। नगर निगम के मुख्य कार्यालय सभागार में आयोजित इस लॉटरी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के “मोर मकान-मोर आस” एवं “मोर मकान-मोर चिन्हारी” घटक के तहत आवासों का वितरण किया गया। योजना अंतर्गत कुल 1669 मकानों में से अब तक 1032 आवास हितग्राहियों को आबंटित किए जा चुके हैं, जबकि 637 मकानों का आबंटन प्रक्रिया में है। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों सहित विभिन्न हितग्राहियों को वंदे मातरम कुरूद भिलाई एवं सूर्या विहार, खम्हरिया क्षेत्र में आवास आवंटित किए गए। लॉटरी कार्यक्रम में आवास प्रभारी विद्याधर देवांगन, सीएलटीसी टीम की किरण चतुर्वेदी, नम्रता सिंह ठाकुर, थलेश्वर जोशी, जी. मोहन राव, महेत्तर सोनी एवं जागेश्वर साहू उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button