भिलाई में पेयजल संकट से जल्द मिलेगी राहत — आयुक्त ने दिए पानी टंकी निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन क्रमांक-3 के मदर टेरेसा नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन पानी टंकी, सुलभ शौचालय, शासकीय हाई स्कूल, बाल स्कूल एवं सर्कुलर मार्केट में प्रस्तावित शौचालय निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। आयुक्त पाण्डेय एवं पार्षद विनोद चेलक ने पावर हाउस फल मंडी के समीप निर्माणाधीन पानी टंकी का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए नवीन ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जा रहा है, जिससे अनेक परिवारों को स्थायी राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वार्ड क्रमांक-36 महात्मा गांधी नगर स्थित सुलभ शौचालय की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा कैंप-02 स्थित शासकीय हाई स्कूल में बन रहे नए भवन एवं समीपस्थ बाल विद्यालय की स्वच्छता की स्थिति देखी। साथ ही पावर हाउस सर्कुलर मार्केट में पुराने भवन को तोड़कर नए शौचालय के निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण करते हुए उन्होंने शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, दीपक देवांगन और सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


