केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा अनुच्छेद लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन — छात्रों को मिला पुरस्कार
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

दुर्ग। बैंक ऑफ बड़ौदा, दुर्ग द्वारा राजभाषा हिंदी के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में अनुच्छेद लेखन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना और लेखन कौशल को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य उमाशंकर मिश्र ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय व्यवसाय विकास प्रबंधक विनय प्रकाश और अधिकारी सुदीपा रॉय उपस्थित रहीं। प्राचार्य मिश्र ने कहा कि लेखन व्यक्ति के विचारों को दिशा देता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देता है।डॉ. अजय आर्य ने संचालन करते हुए कहा कि शब्द अमर होते हैं, जो मनुष्य को इतिहास के पन्नों पर अमर कर देते हैं। मुख्य अतिथि विनय प्रकाश ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है और बैंक शिक्षा ऋण व बच्चों के खातों में विशेष सुविधाएं प्रदान करता है। सुदीपा रॉय ने बताया कि प्रतियोगिता के विषय — पर्यावरण, मोबाइल की लत, कृत्रिम बुद्धिमत्ता का महत्व और सुबह की सैर का आनंद — जैसे समसामयिक विषयों पर आधारित थे। निर्णायक मंडल में नीता दास, पुरुषोत्तम साहू, विनय प्रकाश और सुदीपा रॉय शामिल रहे।
पुरस्कार विजेता:
प्रथम स्थान — वासुदेव उमरे,
द्वितीय स्थान — श्रीया पांडे,
तृतीय स्थान — सारांश नापित।
सांत्वना पुरस्कार — सोनाली मिश्रा और चंचल साहू,
प्रोत्साहन पुरस्कार — यशस्वी राजपूत को प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लेखन कौशल को नई दिशा देने और हिंदी भाषा के प्रति प्रेम जागृत करने में सफल रही।
Subscribe to my channel


