बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज/न्यौली। बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, पुष्पवर्षा की और आतिशबाजी कर जीत का उल्लास व्यक्त किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की यह जीत बेहद ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर साबित किया है कि देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा रखता है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। जश्न में शामिल प्रमुख कार्यकर्ताओं में मण्डल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, मण्डल मंत्री रवि दिवाकर, आईटी सेल विधानसभा संयोजक वीरेश लोनिया, आईटी सेल मण्डल संयोजक रामू सोलंकी, याकूतगंज प्रधान विजय सोलंकी, देवेन्द्र बघेल, बबलू बघेल, अतर सिंह बघेल, सोमेश चोपड़ा, विशाल सोलंकी, राजबहादुर बघेल, गुड्डू मौर्य, विकास शर्मा, विकास मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


