बिहार चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास और सुशासन की जीत — दया सिंह
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। भिलाई नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास और सुशासन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री मोदी की विकासवादी सोच, उनकी प्रतिबद्धता और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र की पुनः पुष्टि करता है। दया सिंह ने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने जिस भारी समर्थन के साथ प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए के पक्ष में मतदान किया है, वह देश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव और तेज़ विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, पारदर्शिता और स्थिर शासन को प्राथमिकता दी है, जो मोदी सरकार की नीतियों का स्पष्ट परिणाम है। बिहार की जीत का जश्न भिलाई खुर्शीपार में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान आतिशबाजी की गई और लोगों को मिठाइयाँ वितरित कर खुशी साझा की गई। उत्साह से भरा माहौल देर शाम तक बना रहा।
Subscribe to my channel


