जननायक बिरसा मुंडा जयंती पर भव्य जनजाति गौरव दिवस समारोह आयोजित
अनीता मिश्रा। विशेष संवाददाता

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी एम्प्लाईज एसोसिएशन पं.क्र.-6976 द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रेरणा स्थल, सेक्टर-6 में महान जननायक बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद ने की, जबकि मुख्य अतिथि श्री के.आर. शाह ने बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि श्री शाह ने अपने संबोधन में बिरसा मुंडा को सम्पूर्ण जनजातीय समाज का गौरव बताते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए दिया गया उनका संघर्ष आज भी मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री कोमल प्रसाद ने कहा कि एससी/एसटी समुदायों की शिक्षा, सामाजिक सम्मान और आर्थिक उन्नति के लिए एकजुटता समय की मांग है। एसोसिएशन लगातार महापुरुषों के संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। समारोह में विशिष्ट अतिथिगण कमलेश ध्रुव, श्रीमती नमिता ठाकुर, धनेश्वर सिंह धुर्वे, उदय धावर्दे, ए.डी. बेनर्जी, कमल टंडन, श्रीमती अश्लेष मरावी, श्यामलाल नेंगी, बहादुर जयसवारा, श्रीमती सविता मेश्राम सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर आदिवासी मातृशक्ति संगठन, आदिवासी मंडल रामनगर, जगों लिंगो महिला समिति, सुवा नृत्य दल, तथागत म्यूजिकल ग्रुप तथा कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव विजय कुमार रात्रे ने किया। आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन के पदाधिकारी उत्तम मंडावी, चेतन लाल राणा, वेदप्रकाश सूर्यवंशी, शकुमार भारद्वाज, परमेश्वर कुर्रे, अनिल खेलवार, नरेश चंद्र, कालीदास बघेल सहित बड़ी संख्या में सदस्यों का योगदान रहा।
Subscribe to my channel


