ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग: सहकारी समिति कर्मचारी संघ दुर्ग ने अनिश्चितकालीन आंदोलन किया स्थगित

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

दुर्ग। दुर्ग जिले के सहकारी समिति कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन आज दिनांक 20 नवंबर 2025 को महत्वपूर्ण अधिकारियों के साथ हुई चर्चा के बाद स्थगित कर दिया गया। संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर दुर्ग, उपायुक्त सहकारिता श्री मिश्रा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिर्देश शर्मा तथा सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा जिला दुर्ग के संयोजक श्री दिलीप देशमुख के समक्ष अपनी मांगों और समस्याओं को विस्तार से रखा। बैठक के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारी हित, कृषक हित तथा लोकहित को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। इसी विश्वास के साथ सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने सामूहिक निर्णय लेते हुए अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की है। संघ ने स्पष्ट किया कि सहकारी समितियाँ किसानों तक लाभ पहुँचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए कार्य बाधित न हो, इस दृष्टि से सभी कर्मचारी, ऑपरेटर और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी तत्काल प्रभाव से अपने-अपने समिति कार्यों पर वापस लौट रहे हैं। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वे समाधान की दिशा में आगे भी प्रशासन के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार बनाए रखेंगे तथा यदि आवश्यक हुआ तो आगे उचित निर्णय लिया जाएगा।

Deepak

Related Articles

Back to top button