ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई-स्कूल के दिन जीवन के सबसे यादगार और शिक्षा-समृद्ध दिन होते हैं-सरोज पाण्डेय

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता....। बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन बेटियों की शिक्षा पर दिया जोर

भिलाई। रुंगटा पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, डायरेक्टर संजय रुंगटा, शिक्षक, अभिभावक और छात्र मौजूद रहे। अपने संबोधन में सरोज पाण्डेय ने कहा कि स्कूल के दिन जीवन के सबसे यादगार और शिक्षा-समृद्ध दिन होते हैं उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की और सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का मूल आधार है, इसलिए बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए विशेष रूप से प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की बेटियाँ और युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। अंत में उन्होंने रुंगटा पब्लिक स्कूल को एक विश्वसनीय शिक्षण संस्थान के रूप में सराहा और संस्था के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button