ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक रिकेश सेन ने किया डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण, संधारण व सौंदर्यीकरण के बाद भवन को मिला नया स्वरूप

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। बुद्ध भूमि कोसा नगर स्थित डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर सांस्कृतिक भवन का संधारण और सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद आज इसका लोकार्पण वैशाली नगर के विधायक माननीय रिकेश सेन द्वारा किया गया। विधायक निधि से भवन में नई टाइल्स बिछाई गईं, दीवारों पर फिनिशिंग पुट्टी की गई, खिड़कियों की मरम्मत कराई गई तथा पूरे हॉल में पेंटिंग के साथ नए पंखे और आकर्षक झूमर लगाकर भवन का संपूर्ण कायाकल्प किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उद्घाटन भाषण डॉ. उदय कुमार धाबर्डे ने दिया। इसके उपरांत बौद्ध कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शेन्डे ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश बंजारी ने किया।इस अवसर पर उपाध्यक्ष माया सुखदेव, महिला समिति अध्यक्ष दानशीला रामटेके, सचिव ज्ञानचंद टेंभुर्णिकर, सहसचिव गौतम डोंगरे, जयेन्द्र चिंचखेड़े, सदस्य एवं मनोनीत सदस्य घनश्याम गणवीर उपस्थित रहे। वहीं सम्मानित नागरिकों में अशोक धवले, बी.आर. कठाणे, रविंद्र रामटेके, शैलेंद्र शिंदे, माधुरी बौद्ध, सविता मेश्राम, नरेंद्र खोबरागड़े, इंद्र कुमार रामटेके, विनोद कांबले, गाडगे जी, सहारे जी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे लोकार्पण समारोह में विधायक रिकेश सेन ने कहा कि बौद्ध भूमि के समग्र विकास के लिए उन्होंने एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया है, जिसके तहत आने वाले समय में बुद्ध भूमि को विशेष और विशिष्ट पहचान के साथ विकसित किया जाएगा।

Deepak

Related Articles

Back to top button