दिल्ली: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की धमक, सीएम विष्णु देव साय ने की सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत, छत्तीसगढ़ीय संस्कृति की गूंज से दमक उठा भारत मंडपम
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री राकेश पांडेय (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य-शैली और विविध लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण में उत्साह, ऊर्जा और उल्लास भर दिया। “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” की गूंज से भारत मंडपम छत्तीसगढ़ी रंग में रंग उठा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजधानी में अपनी धरोहर की ऐसी अद्भुत प्रस्तुति देखकर हर छत्तीसगढ़वासी गर्व महसूस करता है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पेवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों तथा प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने कोसा सिल्क, धातु-शिल्प, ढोकरा कला, वनोपज आधारित प्राकृतिक उत्पाद, मिलेट खाद्य सामग्री और सूक्ष्म उद्यमों के नवाचारों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज वैश्विक व्यापार मंचों पर लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है और प्रदेश की पारंपरिक कला व स्थानीय उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
Subscribe to my channel


