ब्रेकिंग न्यूज़

बीएसपी मैनेजमेंट मानवता दिखाए, रिटेंशन व बढ़े किराए पर पुनर्विचार करे- डॉ. प्रदीप चौधरी

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रदीप चौधरी ने भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन से अपील की है कि वह मानवता का परिचय देते हुए हाल ही में लिए गए निर्णयों—रिटेंशन स्कीम बंद करने और थर्ड पार्टी आवासधारियों का किराया बढ़ाने—पर पुनर्विचार करे। डॉ. चौधरी ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ–सबका विकास’ की भावना के अनुरूप बीएसपी मैनेजमेंट को एक सार्वजनिक उपक्रम की जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिटेंशन स्कीम बंद करना और किराए में भारी वृद्धि, भिलाई टाउनशिप की संस्कृति को संरक्षित रखने वाले हजारों परिवारों के हितों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि जीवनभर बीएसपी को अपना खून-पसीना देने वाले श्रमवीरों को सेवानिवृत्ति के बाद निश्चित अवधि तक क्वार्टर में रहने की सुविधा मिलना उनका अधिकार है। इसे अचानक समाप्त करना अमानवीय निर्णय है। उन्होंने रिटेंशन अवधि से अधिक समय तक क्वार्टर रखने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर पीपी एक्ट, 1971 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा को भी श्रमवीरों का अपमान बतायाडॉ. चौधरी ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह सार्वजनिक उपक्रम है, इसलिए उसे सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि प्रबंधन अपने निर्णयों पर पुनर्विचार करे ताकि वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मचारियों के साथ अन्याय, सौतेलापन और असुरक्षा की स्थिति न बने, बल्कि टाउनशिप का अपनापन और विश्वास कायम रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button