मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कार्यों में गति देने हेतु
अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देश और भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन की सहमति से युवा मोर्चा से जिले की तीन विधानसभा में प्रभारी, सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है!साथ ही शक्ति केंद्र स्तर पर भी प्रभारियों की नियुक्ति की है ! भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) इससे मतदाता सूची शुद्ध हो रही है. एसआईआर की वजह से ही घुसपैठिए भारत छोड़ रहे हैं, बंगाल से भागकर बांग्लादेश की ओर जा रहे हैं, इसलिए यह जरूरी भी है! मतदाता पुनरीक्षण अभियान ‘कुंभ की तरह’ है, जिसमें सभी को भाग लेना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं से इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया। अभियान के दौरान, भाजपा, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को मतदाता सूची से संबंधित आ रही विभिन्न परेशानियों का भी मौके पर ही निस्तारण किया।वैशालीनगर विधानसभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, सह प्रभारी जिला प्रचार प्रसार मंत्री निखिल सोनी, प्रचार प्रसार मंत्री चंदन यादव,मंडल अध्यक्षगण नवीन सिंह, विनय सेन, मनीष पीपरोलभिलाईनगर विधानसभा प्रभारी जिला महामंत्री विशालदीप नायर, सह प्रभारी जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, जिला प्रचार प्रसार मंत्री अभिषेक पांडेय, स्वाध्याय मंडल संयोजक पी राज, मंडल अध्यक्षगण सी एच प्रशांत, रोहित तिवारीअहिवारा विधानसभा प्रभारी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक सिंह, सह प्रभारी कन्या शक्ति संयोजिका अर्पणा मुखर्जी, महेंद्र साहू, मंडल अध्यक्षगण प्रवेश शर्मा, शीतल साहू, समीर अग्रवाल, सोनू यादव
Subscribe to my channel


