छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सतनामी समाज परिचय सम्मेलन में उमड़ा उत्साह
500 से अधिक युवक–युवतियों ने दिया परिचय

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। भिलाई गुरु घासीदास सेवा समिति सेक्टर–6 भिलाई के तत्वावधान में आज सतनाम भवन सेक्टर–6 में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सतनामी समाज का भव्य युवक–युवती परिचय सम्मेलन और आदर्श विवाह समारोह पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे 500 से अधिक युवक–युवतियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया और विवाह हेतु सहमति जताई। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु घासीदास बाबा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर और विधि–विधान से पूजा–अर्चना के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथियों में भरत लाल बंजारे, एच.एल. रात्रे, तथा के.के. खेरवार शामिल रहे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष बी.एल. कुर्रे सहित सभी पदाधिकारी एवं मीडिया प्रभारी राजेन्द्र की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी अतिथियों ने समाज विकास व आदर्श संस्कारों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन एन आर गिलहरे ने किया।
Subscribe to my channel


